कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि टोप्पो ने भरा नामांकन, शक्ति प्रदर्शन में जुटे वरिष्ठ नेता

CG NEWS TIME
नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि टोप्पो ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, प्रदेश महामंत्री हरीश परसाई, प्रदेश सचिव तनवीर अहमद सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नामांकन रैली में रजनीश तिवारी, पोषक दास महंत, दिलीप सिंह, विशाल शुक्ला, सूरज दास मानिकपुरी, प्रशांति सिंह, हर्षित देवी, आकाश साहू, कमलेश जायसवाल, अविनाश यादव, इस्तखार अली, केदार सिंह, शेत मशीह, अफजल अली, रहमान खान, ताड़केश्वर मिश्रा, बालेंद्र सिंह, रोशन निर्मलकर, गया चंद्रा, सद्दाम शेख, सोनू गुप्ता, संजय जांगड़े, नील कुसुम खेश, देवेंद्र खरे, अनिता तिवारी, सोहेल खान समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि वार्ड क्रमांक 15 में जनता का समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी को मिल रहा है और पार्टी उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।



