छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : IAS , ढेबर, त्रिपाठी सहित इन व्यापारियों की 122 करोड़ की संपत्ति ED ने की सीज

रायपुर. छत्तसीगढ़ में ED लगातार बड़े व्यापारियों और अधिकारीयों पर अपना शिकंजा कस रही है। वहीं अभी ED ने शराब घोटाले मामले में IAS अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, अरविंद सिंह और विकास अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। सभी से शराब घोटाले मामले में पूछताछ जारी है। वहीं ED ने एक बड़ा खुलासा किया हैं।

बता दें की ED ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी दी हैं। शराब घोटाले की चल रही जांच में अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, अरविंद सिंह और विकास अग्रवाल के खिलाफ 121.87 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की गई है। जिसमें करीब 119 अचल संपत्तियां शामिल हैं है। संपत्तियों में IAS अनिल टुटेजा से संबंधित 14 संपत्तियां शामिल हैं। जिनकी कीमत रु. 8.83 करोड़ रुपये है। वही अनवर ढेबर के संबंध में 69 संपत्तियां है। इसमें पहले एजेंसी नें ₹58 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी यानी अब तक ₹180 करोड़ की संपत्ति अटैच हो चुकी है।

वही ED की गिरफ्तारी के बाद अब जेल में मौजूद काराेबारी अनवर ढेबर और त्रिपाठी के बीच हुए चैट की जानकारी निकाली जा रही है। कुछ खुफिया मीटिंग्स भी इनके बीच हुआ करती थीं। इसमें कारोबारी और कुछ नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। चैट में कोडवर्ड में बात होने की खबर सामने आई है। इसकी जांच ED कर रही है। ईडी का दावा है कि जेवर एक ही डिस्टिलर के यहां से मिले हैं। इसके अलावा एक आरोपी के घर से 20 लाख रुपए का कैश मिला है। जिसका ईडी ने दस्तावेजों में उल्लेख किया है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!