?> दीपका नगर पालिका में सीएमओ बदले, नेतराम रत्नेश की दीपका में पदस्थापना ; राजेश कुमार गुप्ता गौरेला भेजे गए - Cg News Time
कोरबा

दीपका नगर पालिका में सीएमओ बदले, नेतराम रत्नेश की दीपका में पदस्थापना ; राजेश कुमार गुप्ता गौरेला भेजे गए

सुशील तिवारी

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य की विभिन्न नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों सीएमओ के तबादले का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत नगर पालिका परिषद दीपका में भी सीएमओ का स्थानांतरित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका परिषद धमधा में पदस्थ नेतराम रत्नेश को नगर पालिका परिषद दीपका का नया मुख्य नगर पालिका अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं दीपका में पदस्थ राजेश कुमार गुप्ता का तबादला नगर पालिका परिषद गौरेला कर दिया गया है।
विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में एक निलंबित सीएमओ और एक सहायक राजस्व अधिकारी को भी बहाल करते हुए नई पदस्थापना दी गई है। आदेश के मुताबिक किरण पटेल को निलंबन से बहाल कर नगर पंचायत बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। हालांकि उनके विरुद्ध विभागीय जांच जारी रहेगी तथा निलंबन अवधि का अंतिम निराकरण जांच रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा।
गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद दीपका में पिछले कुछ समय से अध्यक्ष और सीएमओ के बीच समन्वय की कमी एवं मतभेद की चर्चाएं रही हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी माना जा रहा था कि इससे कुछ विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। ऐसे में शासन के इस तबादला आदेश को प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और विकास कार्यों में गति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
शासन के आदेश के बाद अब नगर पालिका परिषद दीपका में नए सीएमओ नेतराम रत्नेश के कार्यभार संभालने को लेकर कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा का माहौल है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!