सीडब्ल्यूईएस गेवरा में सेवानिवृत्त फोरमैन रामाधार सिंह राज एवं पदोन्नत अधिकारी स्वरूप सिन्हा का सम्मान

@सुशील तिवारी
केंद्रीय उत्खनन कर्मशाला (सीडब्ल्यूईएस) गेवरा में 14 मई रविवार को फोरमैन पद से सेवानिवृत्त हुए रामाधार सिंह राज तथा अधिकारी पद पर पदोन्नत हुए स्वरूप सिन्हा के सम्मान में गरिमामयी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों के योगदान और सेवाओं को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह में मंचतस्थ अतिथियों ने कहा कि रामाधार सिंह राज ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं दीं वहीं स्वरूप सिन्हा ने अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता के बल पर पदोन्नति प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। दोनों ही भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सदस्य रहे हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीडब्ल्यूईएस के कार्यरत सदस्यों ने अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दोनों का सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों एवं साथियों ने उनके साथ बिताए गए अनुभव साझा किए और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में स्वरूप सिन्हा ने कहा कि सेवा काल के दौरान उनका सभी कर्मचारियों के साथ पारिवारिक संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर सहयोग, समन्वय और आपसी सम्मान की भावना ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी सहकर्मियों के स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मशीन शॉप इंचार्ज ए के श्रीवास, हमराज राव ,पदुम पटेल, अमर चंद्रा, शंकर साहू, राजेंद्र राठौड़ ,नोहर सोनी ,ललिता कंवर, मीना कंवर ,द्रौपदी ,लाली कंवर ,रानी महंत, प्रतिभा सिंह समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी, अधिकारी एवं भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



