सत्ता परिवर्तन के साथ दीपका में अब नई सियासत : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संतोष ने छोड़ी कांग्रेस
सीजी न्यूज टाइम
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही नई राजनीतिक सियासत अब चालू हो गई है। प्रदेश के प्रमुख नगर निगम पालिका परिषदो में सत्ता परिवर्तन के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। सत्ता पक्ष के भाजपा पार्षदों ने इसके लिए मुहिम छोड़ दी है। इधर अब दीपका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने पार्टी संगठन से इस्तीफा दे दिया है । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं का केंद्रीकरण हो गया है जिससे कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है ।
कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने पार्टी संगठन के नेताओं पर क्या-क्या गंभीर आरोप लगाये देखें वीडियो……