कोरबाखास खबर

नगर पालिका दीपका चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी विशाल शुक्ला ने तेज किया जनसंपर्क, प्रदेश महासचिव रजनीश तिवारी रहे मौजूद

 

दीपका। त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। नगर पालिका दीपका से कांग्रेस प्रत्याशी विशाल शुक्ला ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान में प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश तिवारी भी मौजूद रहे और उन्होंने वार्ड क्रमांक 1 और 18 में जनसंपर्क किया।

रजनीश तिवारी ने कहा कि दीपका की जनता कांग्रेस के साथ है और इस चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने विशाल शुक्ला को एक अनुभवी और सक्रिय जनसेवक बताते हुए कहा कि मतदाताओं का उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है।

इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। मतदाताओं को कांग्रेस की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी दी गई।

जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, सभी प्रत्याशी अपनी रणनीति को धार दे रहे हैं। अब देखना यह होगा कि दीपका नगरपालिका की बागडोर किसके हाथ में जाती है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!