कोरबा

एटक के श्रमिक नेता अजय राठौर JCC मेंबर बने:  कहा दीपका में एटक संगठन का बढ़ेगा ग्राफ श्रमिक हित की लिए आवाज बुलंद करेंगे

@सुशील तिवारी

संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) ने दीपका क्षेत्र में संगठन का पुनर्गठन करते हुए नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रगति नगर दीपका स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में एटक के केंद्रीय महामंत्री अजय विश्वकर्मा और केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दीपक उपाध्याय की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्रमिक नेता अजय विश्वकर्मा ने चार श्रम संहिता कानूनों की विस्तृत जानकारी दिया,उन्होंने कहा कि बदलते औद्योगिक परिदृश्य में संगठन को मजबूत और सक्रिय रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर एटक की नीतियों को धरातल तक मजबूत करने की अपील की।

नए जेसीसी मेंबर अजय राठौर ने कहा एटक की सदस्य संख्या में होगा इजाफा, संगठन की बढ़ेगी ताकत

दीपका में एटक संगठन के पुनर्गठन के दौरान संयुक्त सलाहकार समिति (JCC) में श्रमिक नेता अजय राठौर को दीपका एरिया का नया जेसीसी सदस्य नियुक्त किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अजय राठौर ने खुशी जताते हुए कहा कि एटक संगठन श्रमिकों की आवाज है,सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन की ताकत और ग्राफ को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। जनहित के मुद्दों पर प्रबंधन स्तर तक प्रभावी दबाव बनाते हुए समाधान दिलाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।
अजय राठौर ने आगे कहा कि नवगठित टीम पारदर्शिता, संघर्ष और कर्मचारी हितों को सर्वोपरि रखते हुए एटक की मजबूती को नई दिशा देगी।

क्षेत्रीय सचिव विनोद कुमार यादव ने कहा कि नवगठित क्षेत्रीय समिति को कर्मचारी हित में प्रबंधन से वार्ता एवं संगठन का प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा
कि एटक की नीति शुरू से पारदर्शी रही है, राष्ट्रीय व स्थानीय स्तर पर श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्षशील रहा है और आगे भी रहेगा।

बैठक में दीपका एरिया के क्षेत्रीय अध्यक्ष जीत सिंह, क्षेत्रीय सचिव विनोद कुमार यादव, वेलफेयर सदस्य सत्येंद्र मिश्रा, प्रदीप महतो (एरिया सेफ्टी), मनमीत सिंह (अध्यक्ष, दीपका परियोजना), संतोष पटेल (सचिव, दीपका परियोजना), सतीश तिवारी, सी.के. सोनी, सुरेंद्र सरकार, बी.एल. कुर्रे, विजय विश्वकर्मा, जोगीराम, रामकुमार, रंजीत शामेल, बुदेश्वर देवांगन, भारत लाल साहू, योगेश साहू, दिलीप, शैलेश पांडे समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!