कोरबा

धौराभांठा पुल का जीर्णोद्धार शुरू, रात में हो रहा निर्माण कार्य जर्जर पुल और खतरनाक ब्रेकर से राहत, दीपका–पाली मार्ग होगा सुरक्षित

@सुशील तिवारी

दीपका से पाली को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित धौराभांठा पुल के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े पुल के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। अब संबंधित विभाग द्वारा रात के समय मरम्मत कार्य कराए जाने से यातायात भी प्रभावित नहीं हो रहा है।

हादसों का बन चुका था कारण

पुल की खराब स्थिति के चलते पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें वाहन चालक और राहगीर घायल हुए थे। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की लगातार शिकायतों के बाद विभाग ने संज्ञान लिया।

दीपका के वेलफेयर मेंबर ने जताई राहत

दीपका एरिया HMS के वेलफेयर मेंबर एस.डी. तिवारी ने बताया कि पुल की स्थिति बेहद चिंताजनक थी और लोग डर के साये में सफर कर रहे थे। मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

ब्रेकर भी बने मानक अनुरूप

पुल के साथ-साथ भीमसानिया जंगल और डुमरकछार के पहले बने टूटे ब्रेकरों को भी सुधारते हुए मानक अनुरूप बना दिया गया है, जो दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे थे।

सुरक्षित और सुगम होगी यात्रा

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुल पर रेलिंग सहित मरम्मत कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। पुल के जीर्णोद्धार और ब्रेकर सुधार के बाद दीपका–पाली मार्ग पर सुरक्षित और सुगम आवागमन की उम्मीद जताई जा रही है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!