कोरबा

प्रगतिनगर दीपका में पुलवामा में शहीद अमर जवानों को द्वीप प्रज्वलित कर दी गई श्रद्धांजलि, मंच में मातृ पितृ दिवस का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले छात्रों को सीआईएसफ जवानो ने किया पुरस्कृत

@sushil tiwari

14 फरवरी 2026 को देश पर बलिदान हुए अमर जवानों की स्मृति में प्रगति नगर दीपका के सार्वजनिक मंच में श्रद्धांजलि दीपांजलि सभा का आयोजन टीम चरक धर्म संवाहक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में दीपका नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, वार्ड पार्षद अरुणीश तिवारी, कार्मिक प्रबंधक जितेंद्र दुबे, दीपका पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ के जवान, स्कूल के छात्र-छात्राएं तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन भुनेंद्र डहरवाल द्वारा किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!