breaking line
मेडिकल बिल में फर्जीवाड़ा की संभावना: SECL मुख्यालय ने मंगाई सूची,जांच में होगा खुलासा

CG NEWS TIME
दीपका क्षेत्र में Medical Reimbursement
चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार कुछ SECL कर्मचारियों के द्वारा फर्जी मेडिकल बिल बनाकर राशि आहरण किए जाने की शिकायत प्रबंधन तक पहुंची है, जिसको प्रबंधन ने संज्ञान में लिया है।
इस संबंध में प्रगति नगर डिस्पेंसरी के प्रभारी डॉ. एस. चंद्रा ने बताया कि बिलासपुर हेडक्वार्टर से प्रबंधन ने विगत तीन साल की मेडिकल बिलों की सूची मंगाई थी, जिसे यहां से भेज दिया गया है, मामले में आगे की कार्रवाई का मुझे पता नहीं है ।
सूत्रों ने बताया कि प्रबंधन अगर इस मामले में सूक्ष्मता से जांच से करता है तो कई बड़े नाम उजागर होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल कुछ लोगों को प्रबंधन ने नोटिस भी थमाया है।



