कोरबा

वुमेन डे पर महिला शिक्षकों का भव्य आयोजन,सांस्कृतिक कार्यक्रमो के बीच खेली फूलों की होली

सेलिब्रेशन से महिलाओं का बढ़ा उत्साह

@सुशील तिवारी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दीपका स्थित गुलाबों रेस्टोरेंट में शिक्षिकाओं ने हर्षोल्लास के साथ भव्य उत्सव मनाया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों का अनूठा संगम देखने को मिला, जिससे पूरा माहौल उल्लास और ऊर्जा से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत फूलों की होली और सम्मेलन के साथ हुई। इस दौरान सभी शिक्षिकाएं अपने दैनिक दायित्वों से हटकर पूरी तरह मस्ती के रंग में रंगी नजर आईं। हंसी-ठिठोली और खुशियों के बीच आयोजन स्थल उत्सवधर्मी माहौल से गूंज उठा।
आयोजन में उज्जवला राठौर को “क्वीन” और रेणु कुजूर को “द्वितीय क्वीन” के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुमन चौबे ने प्रभावशाली अंदाज में किया, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी सेवती केंवट ने बखूबी निभाई।

इस दौरान नृत्य, गीत-संगीत, समूह नृत्य और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उज्जवला राठौर और यामिनी सिंह राठौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में सुमन चौबे, सेवती केंवट, उज्जवला राठौर, रेणु कुजूर, सुक्रिता श्याम, सीमा कंवर, बिंदु लता राठौर, वासंती सिन्हा, कमलेश चंद्रा, ममता यादव, पुष्पलता महेश, प्रमिला राजवाड़े, साइबेरिया केरकेट्टा, लक्ष्मी तिवारी, गीता राठौर, शशि राठौर, यामिनी सिंह राठौर, कुसुम सोनवानी, दिव्या तिवारी, सावित्री जायसवाल एवं ममता ठाकुर सहित अनेक शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। तालियों की गूंज, हंसी के ठहाके और आपसी स्नेह ने इस महिला दिवस उत्सव को यादगार बना दिया।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!