गेवरा खदान में ऑपरेटरों ने ट्रक ड्राइवर को पीटा, सीने में गंभीर चोट पीड़ित अस्पताल में भर्ती
घटना का सीसी टीवी फुटेज कैमरे में कैद

@सुशील तिवारी
SECL की गेवरा खदान के ई एंड एम क्वारी सेक्शन स्थित कैंटीन के पास मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। स्टॉप बस को साइड नहीं देने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया, जिसमें बस से उतर कर डंपर ऑपरेटरों ने बहोरन सिंह उम्र 53 निवासी ढूरेना के साथ जमकर मारपीट की।
प्राप्त आवेदन के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में बहोरन के सीने में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद उसे तत्काल NCH अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में दीपका थाना से सहायक उप निरीक्षक जितेश सिंह ने बताया कि अस्पताल से प्राप्त मेमोरेंडम के आधार पर पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी डंपर ऑपरेटर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंटक संगठन ने उक्त घटना की निंदा की है ।



