कोरबा

श्रमिक नेता रामकुमार कौशिक बने अघरिया कुर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष

कुर्मी समाज की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प- रामकुमार

@सुशील तिवारी

अघरिया कुर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति (छत्तीसगढ़) द्वारा जिला कोरबा के लिए नई नियुक्ति की गई है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर कश्यप ने राम कुमार कौशिक को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र जारी कर उनसे समाज के संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है।
राम कुमार कौशिक वर्तमान में श्रमिक संगठन इंटक के महामंत्री तथा विधायक प्रतिनिधि के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति से समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी।


नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम कुमार कौशिक ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक एकता को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही शिक्षा, युवा मार्गदर्शन, सामाजिक समरसता और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में समाज को आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!