कोरबा

प्रगति नगर दीपका में रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा  ‘PND प्रीमियर लीग’ का आयोजन , जिले की शीर्ष 26 टीमों की बीच मुकाबला

रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ी बहा रहे हैं पसीना

@sushil Tiwari

प्रगति नगर स्थित श्रमवीर स्टेडियम में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता PND प्रीमियर लीग (सीजन-1) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 26 टीमों ने प्रवेश लिया है, जिससे खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 41 हजार 111 रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 21 हजार 111 रुपये निर्धारित किया गया है।

स्पर्धा के शुभारंभ मैच के अवसर पर नगर पालिका दीपका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पार्षद अरुणीश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका शर्मा तथा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोहित राठौर बतौर अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राजेंद्र राजपूत ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से क्षेत्र की नई प्रतिभाओं को मंच मिलता है। उन्होंने समिति के प्रयासों को सराहनीय बताया।
आयोजन समिति के प्रमुख सत्या दत्ता, विकुल मलिक, प्रदीप मौर्या, अतुल सिंह, रोशन चंद्रवंशी और प्रदीप महतो सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रतियोगिता को भव्य और सफल बनाने के लिए समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा का लाभ खिलाड़ियों को यह भी मिल रहा है कि उन्हें दिन की तेज धूप से राहत मिलती है और वे रात के समय पूरी क्षमता के साथ मैदान में खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!