गेवरा में पदस्थ असिस्टेंट फोरमैन संतकुमार राठौर लापता, दीपका थाने में गुमशुदगी दर्ज
घर वालों की बढ़ी चिंता

@sushil Tiwari
दीपका थाना अंतर्गत एनसीएच कॉलोनी के आवास क्रमांक बी-329 ऊर्जा नगर गेवरा परियोजना में निवासरत असिस्टेंट फोरमैन संत कुमार राठौर उम्र 54 वर्ष 1 अप्रैल बुधवार शाम करीब 6 बजे से लापता हो गए हैं। वे 132 केवी सबस्टेशन गेवरा में असिस्टेंट फोरमैन के पद पर पदस्थ थे।
परिजनों के अनुसार संत कुमार राठौर घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। उन्होंने बताया था कि वे घूमने जाने के बाद साप्ताहिक लगने वाले बुधवारी बाजार में सब्जी लेने जाने वाले थे लेकिन इसके बाद वे वापस घर नहीं लौटे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और ड्यूटी स्थल पर खोजबीन की, किंतु उनका कोई पता नहीं चल सका।
दूसरे दिन गुरुवार को उनकी पत्नी श्रीमती सत्यम राठौर ने दीपका थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी उनका पता चले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या परिवार को सूचना दें।
घटना के बाद कॉलोनी एवं क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ।
संपर्क करें mob 9926842909



