कोरबा

सीआईएल चेयरमैन बी. साई राम 4 अप्रैल को गेवरा-दीपका माइंस का करेंगे दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

@sushil tiwari

कोल इंडिया के चेयरमैन बी साई राम 4 अप्रैल को मेगा माइंस गेवरा एवं दीपका खदान का दौरा करेंगे। उनके साथ एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन गेवरा दीपका और कुसमुंडा के महाप्रबंधक उपस्थित रहेंगे। स्टीयरिंग कमेटी के साथ उनकी चर्चा का कार्यक्रम भी रखा गया है।
उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खदान क्षेत्रों में धूल-डस्ट नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के अनुसार चेयरमैन सुबह 8 बजे गेवरा हाउस में नाश्ता करेंगे। इसके बाद 8:30 से 9:30 बजे तक सीईडब्ल्यूआरएल का निरीक्षण करेंगे। 9:30 से 9:45 बजे गेवरा व्यू प्वाइंट के लिए प्रस्थान कर 9:45 से 11:45 बजे तक गेवरा माइंस का निरीक्षण करेंगे।
इसके पश्चात 11:45 से 12 बजे दीपका व्यू प्वाइंट के लिए रवाना होकर 12 से 1:30 बजे तक दीपका माइंस का दौरा करेंगे। 1:30 से 1:45 बजे गेवरा हाउस वापसी, 1:45 से 2 बजे रिजर्व समय रखा गया है। 2 से 2:30 बजे तक गेवरा हाउस में लंच करेंगे।
दोपहर 2:30 से 3 बजे तक रिजर्व समय के बाद 3 से 6 बजे तक मेगा प्रोजेक्ट्स की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित होगी, जिसमें उत्पादन, डिस्पैच, सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रबंधन की समीक्षा की जाएगी।

चेयरमैन के दौरे को लेकर खदान परिसर में साफ-सफाई, सड़क मार्ग का सुधारकार्य , सुरक्षा व्यवस्था एवं धूल नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!