कोरबा

कुचेना अंडरब्रिज में भरा पानी, गेवरा-कुसमुंडा बाईपास मार्ग बाधित

देखें live वीडियो

@सुशील तिवारी

गेवरा-कुसमुंडा बाईपास मार्ग स्थित कुचेना के अंडरब्रिज में अचानक हुई बारिश का पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हो गया। देखते ही देखते अंडरब्रिज पूरी तरह पानी से लबालब भर गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि अंडरब्रिज पहले से ही संकरा बनाया गया है और उसकी चौड़ाई कम होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में बारिश के पानी के भराव ने समस्या को और गंभीर कर दिया। पानी के बीच से गुजरते समय कई वाहन बंद हो गए, वहीं दोपहिया चालकों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यह मार्ग दीपका, गेवरा और गंगानगर से कोरबा जाने का प्रमुख और लगभग एकमात्र रास्ता है। अंडरब्रिज में पानी भरने से लंबा जाम लग गया और लोगों को वैकल्पिक मार्ग की तलाश करनी पड़ी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अंडरब्रिज में जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि हर बारिश में इस तरह की स्थिति से बचा जा सके।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!