?> सुशासन तिहार में नपा दीपका वार्डवासियों की समस्याओं की मांग होगी पूरी, कल 28 मई को लगेगा शिविर - Cg News Time
कोरबा

सुशासन तिहार में नपा दीपका वार्डवासियों की समस्याओं की मांग होगी पूरी, कल 28 मई को लगेगा शिविर

CG NEWS TIME

नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत 28 मई को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक वार्ड क्रमांक 10 स्थित सामुदायिक भवन, बस स्टैंड के पास आयोजित होगा।


शिविर में वार्डवासियों एवं आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे तथा उनके निराकरण की प्रक्रिया मौके पर ही शुरू की जाएगी। नगर पालिका दीपका के सीएमओ राजेश कुमार गुप्ता ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।
शिविर में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, राजस्व, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, पुलिस तथा एसईसीएल से संबंधित समस्याओं पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर में मौजूद रहेंगे, जिससे समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके।
इसके अलावा वर्तमान में वार्डों में चल रही जनगणना प्रक्रिया को लेकर भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। यदि किसी घर में प्रगणक नहीं पहुंचा है या जनगणना से जुड़ी कोई समस्या है, तो उसकी शिकायत भी शिविर में आवेदन देकर की जा सकेगी। नगर पालिका ने नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!