?> औद्योगिक क्षेत्र दीपका में सर्वसुविधायुक्त होटल एवं रेस्टोरेंट "अंजनी इन" का भव्य शुभारंभ, चरणदास महंत ने की सुविधाओं की सराहना - Cg News Time
कोरबा

औद्योगिक क्षेत्र दीपका में सर्वसुविधायुक्त होटल एवं रेस्टोरेंट “अंजनी इन” का भव्य शुभारंभ, चरणदास महंत ने की सुविधाओं की सराहना

सुशील तिवारी

कोरबा जिले के औद्योगिक क्षेत्र गेवरा दीपका में महानगरों की तर्ज पर सर्व सुविधा युक्त वातानुकूलित रेस्टोरेंट एंड होटल अंजनी इन का भव्य शुभारंभ हुआ।                      उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश परसाई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, सुरेंद्र जायसवाल, सूरज महंत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

होटल एवं रेस्टोरेंट के संचालक अजय जायसवाल एवं रीना जायसवाल ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। अतिथियों ने फीता काटकर होटल का विधिवत उद्घाटन किया तथा परिसर का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि दीपका जैसे औद्योगिक क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त होटल एवं रेस्टोरेंट की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अंजनी इन के शुभारंभ से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले व्यापारियों, अधिकारियों एवं पर्यटकों को बेहतर आवास और खानपान की सुविधा मिलेगी।
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण आतिथ्य सेवाओं का विस्तार स्थानीय विकास और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने होटल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर सेवा प्रदान करने की अपेक्षा जताई।
पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने होटल की आधुनिक व्यवस्था, आकर्षक साज-सज्जा एवं सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान दीपका की पहचान को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध सुविधाएं बड़े शहरों के प्रतिष्ठानों की याद दिलाती हैं।
होटल प्रबंधन के अनुसार अंजनी इन में आधुनिक एवं वातानुकूलित कमरे, पारिवारिक रेस्टोरेंट, भव्य डायनिंग हॉल, आकर्षक स्काई व्यू लॉन, पार्किंग सुविधा, कॉर्पोरेट एवं सामाजिक आयोजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विवाह, रिसेप्शन, जन्मदिन, सेमिनार एवं अन्य आयोजनों के लिए भी यहां अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने होटल की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। शुभारंभ समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, व्यापारी, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!