कोरबा

भाजपा दीपका मंडल में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का भव्य स्वागत, बोले- “बूथ स्तर तक संगठन को करूंगा मजबूत”

@सुशील तिवारी

भाजपा दीपका मंडल के द्वारा बजरंग चौक दीपका में कोरबा जिले के नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा प्रदेश संगठन ने जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा के स्थान पर गोपाल मोदी को कोरबा जिले का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष बनने के बाद यह गोपाल मोदी का दीपका मंडल में पहला दौरा था, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

स्वागत समारोह के दौरान सबसे पहले बजरंग चौक दीपका में गोपाल मोदी ने हनुमानजी के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उनका पारंपरिक रूप से फल से तौलकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

अपने स्वागत भाषण में गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी क्षमता से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान उनके नेतृत्व में कोरबा जिले में रिकॉर्ड 3,01,000 सदस्य बनाए गए थे, जो निर्धारित लक्ष्य से 31% अधिक है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस उपलब्धि का लाभ पार्टी को आगामी चुनावों में अवश्य मिलेगा।

जब मनोज शर्मा के कार्यकाल के छोटे रहने के सवाल पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो गोपाल मोदी ने कहा कि संगठन मनोज शर्मा को जल्द ही कोई नया दायित्व सौंप सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और कुछ कार्यकर्ता समय के अभाव में कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन सभी ने अपना समर्थन और शुभकामनाएं प्रकट की हैं।

इस अवसर पर राज्य खाद आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे ने गोपाल मोदी के संगठनात्मक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती मिलेगी। गोपाल मोदी ने “मिशन 2028” को लेकर पूरी ताकत से काम करने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता गोपाल साहू, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति के साथ-साथ सूर्य प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश जायसवाल, अनूप यादव, सुजीत सिंह, मनोज दुबे, मुकेश जायसवाल, धरम तिवारी,राम पुकार पण्डित ,आनंद राठौर, धर्मेंद्र शुक्ला, हिमांशु देवांगन, गुलशन ध्रुव, अभिषेक सिंह, रोहित राठौर, सरपंच राजू सरोते, सविता कंवर, मनोज अग्रवाल, आनंद चौकसे, राम सुरेश त्रिपाठी, मदन राजपूत, संतोष सिंह, संतोष गुप्ता, राजेश जायसवाल, दिनेश अग्रवाल (कल्लू), ज्योति तिवारी, नीलम शुक्ला, कुसुम लता केवट, उत्तरा कुंभकार, काजल सिंह, हेमचंद सोनी, नितेश शर्मा, राजू गुप्ता, हरिशंकर जोशी, दुर्गेश यादव, वीरेंद्र यादव,डॉ जय प्रकाश सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!