छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : भा.ज.पा – भ्रष्टाचारी जुटाओ पार्टी, भाजपा पर टीएस सिंहदेव का वार

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले ट्विटर वार शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर सियासी वार-पलटवार होता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने पोस्ट के जरिए भाजपा को भ्रष्टाचारी जुटाओं पार्टी बता दिया है। उन्होंने कहा कि, BJP सत्ता के लालच में भ्रष्टाचारियों पर फूल बरसा रही है। BJP वाशिंग मशीन नहीं, लॉन्ड्री सर्विस निकल रही है।

पिछले दस सालों से जिसे हम वाशिंग मशीन समझ रहे थे, वह तो पूरी लॉन्ड्री सर्विस निकली।

भा.ज.पा – भ्रष्टाचारी जुटाओ पार्टी

प्रधानमंत्री जिनको देश में घूम घूम कर भ्रष्टाचारी बताते हैं, फिर अपनी ED, CBI की छड़ी घुमाते हैं, और सभी भ्रष्टाचार के दागी नेता अचानक बेदाग हो जाते हैं। जिनके…
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) April 3, 2024

बता दें, विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजेश अग्रवाल और टीएस सिंहदेव का मुकाबला था। लेकिन मतगणना के बाद सिंहदेव अंबिकापुर सीट से हार गए थे। राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को 94 वोटों से हराया था।

तीन बार सिंहदेव ने अनुराग सिंह को हराया है –

दरअसल, 2008, 2013 और 2018 में टीएस सिंहदेव ने भाजपा के अनुराग सिंह को हरा दिया था। इसके बाद भाजपा ने राजेश अग्रवाल पर भरोसा किया है।

दुनिया ने ईवीएम को त्याग दिया है –

टीएस सिंहदेव ने कहा था कि, दुनिया ने ईवीएम मशीन को त्याग दिया है। सिर्फ 16 देश ऐसे हैं, जो ईवीएम मशीन को इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन यहां पर तो ईवीएम मशीन के चलते चुनाव के प्रक्रिया प्रश्न चिन्ह उठता हुआ नजर आ रहा है। ईवीएम मशीन बनाने वाले कंपनी के बोर्ड आफ डायरेक्टर में काम करने वाले कई लोग बीजेपी से जुड़े हुए नहीं हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि ईवीएम बनाने वाली एक कंपनी का लाइसेंस रद्द हो गया है। इसके अलावा 20 लाख ईवीएम मशीन का कोई अता-पता नहीं है।

ईवीएम का मुद्दा उठाना उचिन नहीं –

जानकारी के मुताबिक, 2023 में हार के बाद जब टीएम सिंहदेव से पूछा गया था कि, जनता ने हराया या फिर ईवीएम की वजह से हारे…इस पर उन्होंने कहा था कि, ईवीएम का मुद्दा उठाना उचिन नहीं है। मैं ईवीएम के पक्ष में इसलिए नहीं हूं क्योंकि विकसित देशों ने इस प्रणाली को त्याग दिया है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!