DAV पब्लिक स्कूल गेवरा में साइंस स्ट्रीम में आर्यन थवाइत बने टॉपर; दूसरे स्थान पर दिव्यांशु वर्मा, तीसरे स्थान पर आस्था तिवारी

सुशील तिवारी
DAV पब्लिक स्कूल गेवरा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय (Science Stream) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष आर्यन थवाइत ने 432 अंक (86.4 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वे नगर निगम कोरबा में पदस्थ शचिन्द्र कुमार थवाइत के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।
द्वितीय स्थान पर दिव्यांशु वर्मा रहे, जिन्होंने 429 अंक (85.8 प्रतिशत) प्राप्त किए। वे केशरीलाल वर्मा के पुत्र हैं। वहीं तृतीय स्थान पर आस्था तिवारी रहीं, जिन्होंने 417 अंक (83.4 प्रतिशत) अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। छात्रा पत्रकार सुशील तिवारी की सुपुत्री हैं।
उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले अन्य विद्यार्थियों में अनुपमा सिंह ने 407 अंक (81.4 प्रतिशत) प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। बिद्या कर ने 406 अंक (81.2 प्रतिशत) के साथ पाँचवां स्थान प्राप्त किया। अनन्या वर्मा और श्रेयल गुप्ता ने समान रूप से 403 अंक (80.6 प्रतिशत) प्राप्त कर संयुक्त रूप से छठा स्थान प्राप्त किया।
दिवांशु देवांगन 394 अंक (78.8 प्रतिशत) के साथ सातवें स्थान पर रहे, जबकि डिम्पल राठौर ने 393 अंक (78.6 प्रतिशत) प्राप्त कर आठवां स्थान हासिल किया। हर्षिता सिंह ने 389 अंक (77.8 प्रतिशत) प्राप्त किए और नवें स्थान पर रहीं। दसवें स्थान पर दो विद्यार्थी—पारस सिंह और सोनम साहू—रहे, जिन्होंने समान रूप से 384 अंक (76.8 प्रतिशत) अर्जित किए।
विद्यालय की प्राचार्या सविता शर्मा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।