कोरबाखास खबर

दीपका नगर पालिका में कांग्रेस ने विशाल शुक्ला को बनाया अध्यक्ष प्रत्याशी, चुनावी सरगर्मी बढ़ी

सुशील तिवारी

दीपका नगर पालिका में कांग्रेस ने विशाल शुक्ला पर लगाया दांव , कमेटी ने प्रदेश के सभी प्रत्याशी किए घोषित , चुनावी सरगर्मी बढ़ी

कांग्रेस ने नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष पद के लिए विशाल शुक्ला को अंततः अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। विशाल शुक्ला की राजनीतिक पृष्ठभूमि और सामाजिक कार्यों का लंबा अनुभव उन्हें इस पद के लिए मजबूत दावेदार बनाता है।

विशाल शुक्ला का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से शुरू हुआ। 2004-05 में उन्होंने शासकीय महाविद्यालय हरदीबाजार के छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर काम करते हुए उन्होंने अपने नेतृत्व कौशल को साबित किया। 2010-14 के दौरान वह कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के महासचिव और उपाध्यक्ष रहे। 2019 कटघोरा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि चुने जाने के बाद उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी। वर्तमान में वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका के उपाध्यक्ष हैं।

सामाजिक कार्यों में भी विशाल शुक्ला की सक्रिय भागीदारी रही है। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने निःशुल्क मास्क और सैनिटाइज़र वितरण कर लोगों की मदद की। 2016-17 में एसईसीएल के खिलाफ बड़े आंदोलन का नेतृत्व करते हुए विस्थापितों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। 2014 में भू-विस्थापितों के हक के लिए आंदोलन के दौरान गिरफ्तारी देकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

विशाल शुक्ला का मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र राजपूत से होगा। दोनों प्रत्याशियों को लेकर जनता में चर्चाएं तेज हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता इनमें से किसे तवज्जो देती है और आखिरकार नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन बैठता है। इसका फैसला आने वाला समय करेगा।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!