breaking lineकबीरधामखास खबरछत्तीसगढ़रायपुर

मंत्री अकबर राष्ट्रीय आपदा में जरूरतमंद लोगों को पहुंचा रहे सीधी मदद

अब तक छह सौ से अधिक लोगों 31 लाख रूपए से अधिक पहुंचा चुके है आर्थिक मदद

अकबर ने आज फिर 90 लोगों को 4.50 लाख रूपए का चेक वितरण किया

कोरोना के संकट के दौर में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सेलून, छोबी, जुता-चप्पल,फल, सब्जी, विक्रेताओं और जरूरतंद लोगों को पहुंचा रहे है सीधी मदद

कवर्धा- छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री अकबर द्वारा कोविड-19कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के लिए जारी लाॅकडाउन सेप्रभावित नागरिकों, फूटकर व्यापारियों को सीधे आर्थिक रूप से मदद पहुंचाया जा रहाहै। वैश्विक महामारी-राष्ट्रीय आपदा के इस दौर में उन्होने अपने निर्वाचनक्षेत्र कबीरधाम जिले के कवर्धा विधान सभा क्षेत्र के प्रभावित छोटे-छोटे फूटकरव्यापरियों और जरूरतं मंद आम नागरिकों से सीधे संपर्क बनाए हुए है, और उनसभी लोगों को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरणमंत्री श्री अकबर अपने स्वेच्छा अनुदान मद से अब तक अपने निर्वाचन क्षेत्र के 634 आमनागरिको, फूटकर व्यापारियों को 31 लाख 70 हजार रूपए आर्थिक मदद पहुंचा चुके है। श्री अकबर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक दिवसीय के दौरान आज शुक्रवार को फिरसे 90 जरूरतंद लोगों को 4 लाख 50 हजार रूप्ए का चेक वितरण किया। उन्होने जिले केपिपरिया नगर पंचायत क्षेत्र के प्रभावित 84 फूटकर व्यापारियों और प्रभावितनागरिकों को 4 लाख 20 हजार रूपए और बोडला नगर पंचायत में 6 प्रभावित जरूरतमंदलोगों को 30 हजार रूपए का चेक वितरण कर आर्थिक रूप् से मदद किया है। उन्होने इनसभी प्रभावित व्यक्तियों को पांच-पांच हजार रूपए का चेक आर्थिक मदद के लिए वितरणकिया। पिपरिया नगर पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री श्री अकबर ने तीन नए एल्डर मेन का पदभार ग्रहण भी कराया।

बोडला और पिपरिय में आयोजित कार्यक्र में पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार, बोडला नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, पार्षद समशाद बेगम, संतोषी साहू, पर्यटन धुुर्वेे, ओमप्रकाश शर्मा, भरत गुप्ता, हरिप्रसाद बंजारे एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी विपुल गुप्ता, विनय सोनी एवं अन्य संबंधित अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। मंत्री अकबर नगर पंचायत पिपरिया और बोडला मेंआयोजित कार्यक्रम के बाद वनांचल ग्राम बरघांट, बम्हनतरा और छुही में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां क्षेत्रिय ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर समस्याएं भी सुनी।

 

cgnewstime

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!