छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : दीपक बैज का धान खरीदी केंद्रों का दौरा, साय सरकार पर वादे से पीछे हटने का आरोप

Chhattisgarh big news: Deepak Baij visits paddy procurement centres, accuses government of going back on promise
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मंगलवार को ‘धान खरीदी केंद्र चलो’ अभियान की शुरुआत की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने चित्रकोट विधानसभा के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया और किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों से उनकी समस्याएं सुनीं और भाजपा सरकार पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया।
दीपक बैज ने बड़ांजी, छापर भानपुरी और करंजी समेत कई धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने साय सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वादा किया गया था कि किसानों को एकमुश्त खरीदी राशि दी जाएगी, लेकिन वह वादा पूरा नहीं हुआ। इसके अलावा, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के वादे से सरकार पीछे हट गई है। बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों को उनका हक देने में विफल रही है।