छत्तीसगढ़

बीजेपी ने राजमिस्त्रियों को किया सम्मानित, भाजपा मंडल नगरी ने बढ़ाया कर्मवीरों का मनोबल

नगरी। सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल नगरी द्वारा नगर के राजमिस्त्री संघ का सम्मान किया गया। यह आयोजन उन मेहनती राजमिस्त्रियों को समर्पित था, जिनकी कड़ी मेहनत और पसीने से हर घर, सड़क और भवन की नींव मजबूत होती है। भाजपा मंडल एवं नगर पंचायत नगरी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राजमिस्त्री भाईयों को पुष्पमाला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया।

राजमिस्त्रियों का सम्मान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया

भाजपा मंडल नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हृदय साहू, महामंत्री रूपेंद्र साहू, पार्षद राजा पवार और निषाद ने संयुक्त रूप से राजमिस्त्री संघ का सम्मान किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने उनके समर्पण और मेहनत को सराहा और उन्हें उपहार भेंट किए।

प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रमिक वर्ग, विशेषकर राजमिस्त्री भाईयों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, बीमा और पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा कर्मवीरों के हित में काम कर रही है और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

राजमिस्त्री समाज के मजबूत स्तंभ

भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि राजमिस्त्री भाई केवल ईंट-गारे से भवन नहीं बनाते, बल्कि वे समाज और विकास की असली नींव हैं। उनकी मेहनत के बिना किसी भी नगर या गांव का विकास अधूरा है। भाजपा मंडल नगरी इस सम्मान के माध्यम से यह संदेश देना चाहता है कि ये कर्मवीर समाज के मजबूत स्तंभ हैं। संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा और उनके कल्याण के लिए काम करता रहेगा।

 

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!