breaking lineछत्तीसगढ़रायपुर

किराना कारोबारी से सपेरों ने 60 हजार रुपए ठगे; पैसा 10 गुना करने का झांसा दिया था

रायपुर – राजधानी में शातिर ठगों ने रुपए 10 गुना करने का झांसा देकर एक किराना कारोबारी से 60 हजार रुपए ठग लिए। शातिर बदमाशों ने कारोबारी को तंत्र-मंत्र करने का झांसा दिया। पहले 100 का नोट बदलकर 500 रुपए दिखाए। फिर रुपए लेकर सामान लाने के बहाने भाग निकले। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, कुटेसर में महेंद्र गिलहरे की किराना दुकान है। वहां 9 सितंबर दो सपेरे आए थे। महेंद्र ने उनके पास सांप को देखकर 10 रुपए चढ़ा दिए। तब एक सपरे ने कहा कि वह इस 10 रुपए को 10 गुना कर सकता है। उसने महेंद्र के हाथ में चावल दिया और नोट को उसमें रख दिया। उसे मुट्ठी बंद करने को कहा और कुछ मंत्र पढ़ा।

भगवान की तस्वीर छूकर मुठ्ठी खोली तो 500 का नोट निकला
फिर ठगों ने महेंद्र को भगवान की तस्वीर छूकर मुट्ठी खोलने को कहा। महेंद्र ने जब मुट्ठी खोली तो 500 रुपए को नोट निकला। इसके चलते महेंद्र उनके झांसे में आ गया। सपेरों ने महेंद्र से कहा कि वे इस मंत्र का उपयोग खुद के लिए नहीं कर सकते, लेकिन दूसरों का पैसा दस गुना कर सकते हैं। इस पर महेंद्र ने उन्हें दूसरे दिन आने के लिए कहा।

तंत्र-मंत्र का सामान लाने के बहाने रुपए लेकर भाग निकले
दोनों सपेरे 10 तारीख को महेंद्र के दुकान में पहुंचे। महेंद्र ने दुकान से 60 हजार उन्हें दे दिया। इस पर ठगों ने कहा कि वे इसे 6 लाख कर देंगे, लेकिन इसके लिए पूजा का सामान लगेगा। सपेरों ने महेंद्र से कहा कि वह उनके लिए भोजन की व्यवस्था करें। रात उसके घर पर ही ठहरेंगे। दोनों झांसा देकर वहां से चले गए और लौटकर नहीं आए।

cgnewstime

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!