कबीरधामछत्तीसगढ़

कबीरधाम बड़ी खबर : 1 जुलाई से बदल जाएगा भारत का कानून, पुलिस लोगों को जागरूक करने कर रही प्रचार प्रसार

कबीरधाम। कबीरधाम पुलिस द्वारा नवीन कानून के प्रति और नशा, उसके पड़ने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में समाज को जनज़ागरुक करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

आज पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार और उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन द्वारा गुरुकुल पब्लिक स्कूल एवं अभ्युदय इंग्लिश मीडियम स्कूल के सभागार में स्कूली बच्चों शिक्षकगणों कार्यालयीन स्टाफ को नवीन विधि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार भा.पु.से., उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक लालजी सिन्हा के द्वारा नये कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों और न्याय प्राप्त करने के साधनों व उपायों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कवर्धा स्टाफ दोनो स्कूल के प्राचार्य गणों एवम टीम का विशेष योगदान रहा। विदित हो 1 जुलाई से आपराधिक न्याय प्रणाली के सभी अंगों द्वारा नवीन विधि के अनुरूप कार्यवाही की जायेगी। संस्थाओं में कार्यप्रणाली अद्यतन करने के साथ साथ नागरिकों को जागरूक करने के अथक प्रयास किया जा रहा है ताकि न्याय की सुगमता जन जन तक पहुँच सके।

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले के समस्त सम्मानीय नागरिकों को नए कानून की जानकारी के लिए विधि जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से पूरे जिले में भविष्य में कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!