छत्तीसगढ़रायपुर

कबीरधाम बड़ी खबर : बंटी तिवारी निर्विरोध सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष नियुक्त, बधाइयों का लगा तांता ..

कबीरधाम। कबीरधाम सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुन लिया गया हैं। इससे पहले जिलाध्यक्ष को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे। बहुत से लोगों के बीच सामाजिक तौर पर अपने नाम के समर्थन पर चर्चा हो रही थी, जिसे लेकर आज पूर्ण विराम लग गया।

बता दे पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्रिका चौबे के सर्वगवासन के पश्चात रिक्त पद को जल्द सामाजिक बैठक कर जिला अध्यक्ष का निर्वाचन होना था। वही आज कवर्धा के लोहारा रोड स्थित विप्र भवन में सैकड़ो की संख्या में पहुँचे विप्र बन्धु व सामाजिक पदाधिकारियों के बीच मे सर्व सम्मति से वरिष्ठ समाज सेवी स्वक्ष छवि व मिलनसार बंटी तिवारी के नाम पर निर्विरोध मोहर लगी, उन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ती पश्चात समर्थको ने गुलाल व पुष्प माला अर्पण कर बधाई दी। वही आतिशबाजी कर मिस्ठान वितरण किया गया।

इस दौरान ज्योतिर्मठ के सीईओ चन्द्रप्रकाश उपाध्याय, कवर्धा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष उमंग पांडे, सांसद प्रतिनिधि आनंद मिश्रा, गणेश तिवारी, हरे कृष्ण शुक्ला, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मधु तिवारी
टीका राम तिवारी, कीर्तन शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, दुर्गेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में विप्र बन्धु उपस्थित रहे।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!