breaking lineकबीरधामछत्तीसगढ़
अकबर की चमचागिरी बंद करो बोलते हुए भाजयुमो का जेल भरो आंदोलन शुरू
कवर्धा- धान खरीदी के समय राज्य सरकार धान खरीदी से एकाएक मुकर रही थी उसी समय ठीक अंतिम दिनों में धान खरीदी को लेकर विजय शर्मा प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो के नेतृत्व में जिन किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित किया था एवं अपने हक की लड़ाई के लिए धान खरीदी को लेकर प्रदर्शन किया था। उसी को लेकर मंगलवार की शाम कवर्धा पुलिस द्वारा कृषक मूलचंद साहू को घर से गिरफ्तार कर कोर्ट बंद होने से पहले कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसी के विरोध में आज विजय शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कोतवाली में जेल भरो आंदोलन के छोटे स्वरूप में गिरफ्तारी देने पहुंचे हैं अब देखने वाली बात यह है कि क्या प्रशासन कोरोना काल में इन किसानों को भी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजती है, या मूलचंद को छोड़ती है।