छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : बिना अनुमति अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली, 4 सिख युवा गिरफ्तार

रायपुर। बुधवार को सिविल लाईन क्षेत्र में सिख समाज के कुछ लोगों ने बिना अनुमति अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली निकाली थी। इस मामले में पुलिस ने रैली के अगुवा चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए घटना स्थल के पास लगे सी.सी.टी.व्ही.फुटेज एवं रैली में सम्मिलित कुछ व्यक्तियों द्वारा दिये गये वीडियो बाईट का अवलोकन करने पर तथ्य सही पाया गया। दिलेर सिंह रंधावा, मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिन्टू, हरविंदर सिंह सन्धू उर्फ हरिन्दर सिंह खालसा, हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ चिन्टू एवं अन्य द्वारा यह रैली निकाली गई थी। इससे लोक शांतिभंग होने की संभावना के मद्देनज़र और वीडियो इत्यादि से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना सिविल लाईन में धारा 147, 153(ए), 504, 505(1)(बी) भादवि. के तहत 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। इनमें दिलेर सिंह रंधावा उम्र 46 साल निवासी गुरूद्वारे के पीछे श्यामनगर तेलीबांधा,मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिन्टू उम्र 40 साल निवासी गुरूद्वारा के पास हीरापुर कबीरनगर ,हरविंदर सिंह सन्धू उर्फ हरिन्दर सिंह खालसा उम्र 44 साल निवासी टाटीबंध आमानाका, हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ चिन्टू उम्र 42 साल निवासी निवासी टाटीबंध आमानाका रायपुर शामिल हैं।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!