छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : 39 प्रधान आरक्षकों को मिला प्रमोशन

रायपुर। बस्तर रेंज आईजी के द्वारा मंगलवार को 39 प्रधान आरक्षकों को पदोन्नति दिया गया है। बस्तर संभाग अंतर्गत जिले में सहायक उपनिरीक्षक के रिक्त पद पर बस्तर से 06, दन्तेवाड़ा से 04, कांकेर से 09, बीजापुर से 04, नारायणपुर से 04, सुकमा से 09 एवं कोण्डागांव से 03 कुल 39 प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है।

सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद के विरूद्ध पदोन्नति हेतु विगत दिनों में विभागीय पदोन्नति परीक्षा संपन्न की गई, विभागीय पदोन्नति परीक्षा प्रक्रिया में योग्य पाये प्रधान आरक्षकों को पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण (पीपी कोर्स) कराया गया था, बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पी. ने सहायक उप निरीक्षक पद पदोन्नति हुये सभी कर्मचारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुये बताया कि बस्तर संभाग में 39 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति से ना सिर्फ जवानों के मनोबल में वृद्धि होगी बल्कि जवानों के कार्यक्षमता के साथ-साथ कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, प्रकरणों की विवेचना, नक्सल अभियान एवं पुलिसिंग से संबंधित कार्यों में सकारात्मक बदलाव आएगा, छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली अनुसार संभाग अंतर्गत बस्तर संभाग के जिले क्रमशः बस्तर, दन्तेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, कोण्डागांव एवं सुकमा में सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद के विरूद्ध पदोन्नति हेतु विगत दिनों में विभागीय पदोन्नति परीक्षा संपन्न की गई।

विभागीय पदोन्नति परीक्षा प्रक्रिया में योग्य पाये प्रधान आरक्षकों का पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण (पी.पी. कोर्स) कराया गया, पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण में शामिल/उत्तीर्ण प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठता क्रम के आधार पर बस्तर से 06, दन्तेवाड़ा से 04, कांकेर से 09, बीजापुर से 04, नारायणपुर से 04, सुकमा से 09 एवं कोण्डागांव से 03 कुल मिलाकर 39 प्रधान आरक्षकों की आज आईजी बस्तर रेंज द्वारा सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया गया।

उक्त पदोन्नत हुये सहायक उप निरीक्षकों का नवीन पदस्थापना आदेश अलग से जारी किया जावेगा, 22 अक्टूबर को पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा रेंज मुख्यालय जगदलपुर के शौर्य भवन में संबोधित करते हुये पदोन्नत हुये सभी सहायक उप निरीक्षकों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि प्रधान आरक्षकों की पदोन्नति से मनोबल वृद्धि होगी तथा जिले में कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, प्रकरणों के विवेचना, नक्सल अभियान एवं बेहतर पुलिसिंग संबंधित कार्यों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!