छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : भाजयुमों अध्यक्ष पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप

धमतरी। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाजयुमों अध्यक्ष पर चाकू से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर पर हमला हुआ है। अनुराग चंद्राकर को आननफानन में रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुरूद थाना क्षेत्र का है। तीन लोगों ने भाजयुमो अध्यक्ष पर चाकू से हमला किया। आरोपियों ने किस वजह से वारदात को अंजाम दिया है, इस बात की जानकारी सामने नहीं है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!