
कबीरधाम। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के दूसरी सूची जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कवर्धा विधानसभा से विजय शर्मा को प्रत्याशी बनाने के बाद कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया है।
दरअसल, विजय शर्मा को टिकट मिलने के बाद क्षेत्र में अलग से उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के विकास, सुशासन व राष्ट्रवादी विचार धारा से प्रेरित होकर रघुनाथपुर के दर्जनों लोगों ने भाजपा प्रवेश किया हैं।
भाजपा प्रवेश करने वाले –
रामकुमार भास्कर, ओमप्रकाश कठले, निर्मल कोसले, संतराम खाण्डे, संजय खाण्डे, पतिराम बघेल ,लालदास बघेल, मानिक राम खाण्डे सहित दर्जनों लोगों ने भारतीय पार्टी पर भरोसा जताया है।
इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू और भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा मौजूद रहे।