
रायपुर। छत्तीसगढ़ियां क्रांति सेना की राजनीतिक पार्टी JCP (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) ने चुनावी हुंकार भर दी है। नयी पॉलटिकल पार्टी लांच करने के बाद अब पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पहली लिस्ट में कुल 31 प्रत्याशियों के नाम घोषित किये गये हैं। पार्टी दूसरे चरण की अधिकांश सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
दरअसल छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का दुर्ग और रायपुर संभाग के कई क्षेत्रों में काफी प्रभाव है। हालांकि ये पहली बार है, जब छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना चुनाव मैदान में है, लेकिन एक समाजिक संस्था के रूप में छत्तीसगढिया क्रांति सेना का कई क्षेत्रों में दखल है। लिहाजा कई जगहों पर चुनावी समीकरण बड़ी राजनीतिक पार्टियों का बिगड़ सकता है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी है।