
कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 15 दिसंबर 2023 को संत श्री नामदेव जयंती मनाई जाएगी। इसकी जानकारी नामदेव समाज कल्याण समिति ने दी।
कबीरधाम नामदेव समाज कल्याण समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कबीरधाम जिले में संत श्री नामदेवजी जयंती 2023 मनाने का निर्णय पदाधिकारियों के सहमति पर इस प्रकार हुआ है।
वही, समस्त जिले के नामदेव बंधु सपरिवार के साथ जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार जयंती 15 दिसंबर शुक्रवार को 11 बजे नामदेव समाज के सामाजिक लोग, माता और बहने बड़े मंदिर श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंच के 56 भोग लगाएंगे। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ और पूजन के बाद प्रसादी वितरण किया जाना है।
यह सम्पूर्ण जानकारी कबीरधाम जिलाध्यक्ष श्री अभिताब नामदेव कबीरधाम नामदेव समाज कल्याण समिति ने दी।