छत्तीसगढ़रायपुर

कबीरधाम बड़ी खबर : दिग्गज नेता ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, भाजपा में प्रवेश कर लिया संतोष पांडेय को जीत दिलाने का संकल्प

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ में इस समय लोकसभा चुनाव के रंग में रंगा हुआ हैं। जैसे जैसे मतदान के दिन नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे ही कार्यकर्ताओ में पार्टी छोड़ने और नए पार्टी के साथ जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी हैं।

बीते दिनों कवर्धा के सरदार पटेल में हुए भाजपा के चुनावी सभा मे प्रदेश से लेकर गांव तक के दिग्गज नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओ ने भाजपा दामन थामा था।

बता दे बीते दिनों भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान सांसद संतोष पांडेय के सरदार पटेल मैदान में चुनाव सभा को सम्बोधित करने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे थे। साथ में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा सहित सैकड़ों दिग्गज नेता मौजूद थे, जिनके सामने ही कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया।

कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी ने किया भाजपा प्रवेश

वही, कवर्धा नगर पालिका के वार्ड नम्बर 12 निवासी सोनू उपाध्याय एक सक्रिय छात्र नेता हैं। उन्होंने अपनी राजनीति कांग्रेस से शुरू की थी। वर्तमान में हुए विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने उन्हें वार्ड 12 का विधानसभा प्रभारी भी बनाया था। उन्होंने भाजपा में प्रवेश कर लिया।

सोनू उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की छवि वर्तमान में धर्म विरोधी है और उन्होंने सनातनी होने के कारण साथ ही मोदी के नेतृत्व में वर्तमान सांसद संतोष पांडेय के कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़ने का निर्णय किया।

सोनू ने भाजपा प्रवेश कर संकल्प लिया कि हम कवर्धा से राजनांदगांव लोकसभा के प्रत्याशी संतोष पांडेय को जीता कर दिल्ली भेजेंगे व मोदी के 400 पार के संकल्प को पूरा करेंगे। साथ केंद्र में मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार होगी। इसके साथ प्रदेश में साय साय विकास होगा।

इनकी रही मौजूदगी –

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व विधायक मोती राम चंद्रवंशी, कवर्धा नगर पालिका के सभापति उमंग पांडेय, सचिन गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!