
कबीरधाम। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है, जिसके चलते इसके सभी राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगकर आम सभा को संबोधित भी कर रहे है।
इसी कड़ी में 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के पंडरिया विधानसभा अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम कोदवागोड़ान पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी सभा में शिरकत किया। मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ता ने फूल-माला से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंच में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण शाव, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, लोरमी विधायक धरमजित सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक साहू, भाजपा पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।
20 अधिक कांग्रेसियों ने भाजपा की ली सदस्यता –
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम के दौरान कोदवा गोडान में 20 से अधिक कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लिया है। सीएम विष्णु देव साय ने कहा पहले चरण में बस्तर मतदान हुआ ।वहा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को खूब प्यार भी दिया।उन्होंने ने कहा इस बार पूरे प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों के पूरे 11 सीटो पर भारतीय जनता पार्टी हासिल करेगा।