
रायपुर। सुकमा जिले के इतकल गांव में जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जांच टीम गांव पहुंची। जांच टीम ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। टीम में लखेश्वर बघेल, कवासी लखमा, रेखचंद जैन, दुर्गेश राय और माहेश्वरी बघेल शामिल थे।
जांच टीम के संयोजक लखेश्वर बघेल ने कहा कि सरकार जादू-टोना के खिलाफ जागरूकता नहीं फैला रही है। विधायक कवासी लखमा ने कहा कि यह सरकार और गृहमंत्री पूरी तरह से निष्क्रिय हैं। पूरे राज्य में अराजकता का माहौल है।
इस घटना में 3 महिलाएं और 2 पुरुष मारे गए थे। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।