
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। दो सहायक संचालकों को उप संचालक के पद पर और दो उप संचालकों को संयुक्त संचालक के पद पर पदोन्नति दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार –
आनंद प्रकाश सोलंकी और शशि रत्न परासर को सहायक संचालक से उप संचालक पद पर पदोन्नति दी गई है।
उषा किरण और मृगेंद्र सिंह सोरी को उप संचालक से संयुक्त संचालक बनाया गया है।
इन प्रमोशनों से विभागीय प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और कार्यक्षमता की उम्मीद की जा रही है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों को बधाई दी है।