दीपका नगर पालिका चुनाव,राजेंद्र राजपूत बने बीजेपी के ‘मास्टर स्ट्रोक’, चुनावी सरगर्मी तेज
दीपका नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए राजेंद्र राजपूत को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह घोषणा न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रही है, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भर रही है।
राजेंद्र राजपूत संगठन के सशक्त स्तंभ
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच राजेंद्र राजपूत की लोकप्रियता ने उन्हें इस पद के लिए स्वाभाविक विकल्प बना दिया है। संगठन क्षमता, सामाजिक जुड़ाव, और पार्टी के प्रति निष्ठा उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित राजेंद्र, हर वर्ग के बीच अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं।
मुकाबला होगा कांटे का!
इस घोषणा के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी के नाम की प्रतीक्षा है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भी कमर कस चुके हैं। ऐसे में वोटरों के रुझान को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है।
बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश
राजेंद्र राजपूत के नाम की घोषणा के बाद से ही कार्यकर्ताओं ने इसे “विजय का बिगुल” मान लिया है।
जनता का समर्थन या चुनौती?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या राजेंद्र राजपूत जनता का विश्वास जीतने में सफल होंगे? कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी क्या चुनावी गणित को बदल पाएंगे?
इस ठंड में दीपका का राजनीतिक माहौल तेजी से गर्म हो रहा है। हर गली-मोहल्ले में चर्चा का केंद्र बने राजेंद्र राजपूत, क्या बीजेपी के ‘ट्रंप कार्ड’ साबित होंगे, या मुकाबले की बाजी पलट जाएगी? आने वाले दिनों में इस सवाल का जवाब मिलना तय है।