कोरबाखास खबर

सड़क हादसे में गेवरा के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी का निधन

डीटी पद पर पदोन्नति के बाद सिंगरौली जॉइन करने जा रहे थे

,@sushil tiwari 9926176119

एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक एवं हाल ही में निर्देशक तकनीकी (डीटी) पद पर पदोन्नत हुए अरुण कुमार त्यागी का गुरुवार देर रात सड़क हादसे में निधन हो गया। वे सिंगरौली में नई पदस्थापना जॉइन करने के लिए गेवरा से रवाना हुए थे।
जानकारी के अनुसार अरुण कुमार त्यागी रात करीब 12 बजे अपनी इनोवा कार से गेवरा से निकले थे। इसी दौरान कोरबा-चोटिया मार्ग पर चोटिया के पास उनकी कार की एक पार्सल वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही एसईसीएल के अधिकारी, कर्मचारी और शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए।
अरुण कुमार त्यागी के निधन की खबर से कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें कुशल प्रशासक और सौम्य व्यक्तित्व का अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर गेवरा महाप्रबंधक संजय मिश्रा  समेत अन्य अधिकारियो ने घटना को लेकर बहुत गहरा दुख व्यक्त किया है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!