
कबीरधाम। आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड 23 बाल मंदिर में आज बच्चों के लिए वजन त्यौहार का आयोजन किया गया था, जिसमें 24 बच्चों का वजन कर उनके पालकों को उनके वजन को अवगत कराया गया।

वही, आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड के पार्षद मोहित माहेश्वरी उपस्थित हुए। सर्वप्रथम भारत माता सरस्वती माता की फोटो में माल्यार्पण, चंदन बंदन श्रीफल भेंट कर आरती के बाद कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। वही, अतिथि मोहित माहेश्वरी ने बच्चों के साथ पूजा अर्चना की ओर उपस्थित बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उक्त कार्यक्रम में प्रियंका साहू, मनीषा चौधरी, अंजलि वर्मा कार्यकर्ता फलोचन काका, साहिका मीना साहू, मन्नू चौहान चौकीदार व पैरंट उपस्थित थे।



