
रायपुर। राजधानी रायपुर में NIT की एक छात्रा ने अज्ञात कारणों से हास्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर आमानाका थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका मूलत: आंध्रप्रदेश के वेस्ट गोदावरी की रहने वाली थी। घटना की जानकारी उसके स्वजन को दे दी गई है।