
कबीरधाम। कवर्धा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही हैं, मनहरण कौशिक पार्षद वार्ड नंबर 25 को नगर पालिका परिषद कवर्धा नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया हैं।
बता दे कि कवर्धा नगर पालिका के अध्यक्ष पद से ऋषि शर्मा के इस्तीफ़े के बाद पद ख़ाली था। आज मनहरण कौशिक को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। इसके बाद सभी ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी हैं।