छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, इन 3 जिलों में 5 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

रायपुर। प्रदेश में ठंडी का सितम जारी है। पिछले कुछ दिनों से पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में उत्तर से ठंडी हवाओं के आगमन के कारण ही इतनी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट की भी संभावना जताई जा रही है।

5 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान –

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में भीषण शीतलहर चलने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से भी नीचे चला गया। इन जिलों में कोरिया में सबसे कम 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही जशपुर में 4 डिग्री और सरगुजा में 4.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!