वार्ड वासी भाजपा प्रत्याशी को आरती और तिलक लगाकर जीत का दे रहे आशीर्वाद , राजेंद्र राजपूत को मिल रहा अपार जनसमर्थन
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा दिल्ली में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है इसका असर दीपका में भी हो रहा है , यहां कार्यकर्ताओं में जोश दुगना हो गया है दिल्ली की तरह दीपका में भी पूर्ण बहुमत के साथ 15 फरवरी को भाजपा जश्न मनाएगी ।
नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राजपूत को इसका भरपूर समर्थन मिल रहा है यहां जनसंपर्क अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर वार्ड में जनता का अपार समर्थन और जीत का आशीर्वाद मिल रहा है। वार्ड-वार्ड घूमते हुए तिलक और आरती से उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि दीपका की जनता भाजपा के विकास और सुशासन के एजेंडे को अपनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
जनता का आशीर्वाद, भाजपा प्रत्याशी को मजबूत समर्थन
भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राजपूत, पार्षद प्रत्याशी समारू कसेर, भाजपा पदाधिकारी, वार्ड प्रभारी और कार्यकर्ता निरंतर घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। वे जनता को भाजपा की योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन की उपलब्धियों से अवगत करा रहे हैं। इस दौरान हर जगह जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।
वार्ड-1 में भव्य स्वागत, विजय की प्रबल उम्मीद
आज वार्ड क्रमांक-1 में राजेंद्र सिंह राजपूत ने विस्तृत जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने तिलक और आरती उतारकर उनका स्वागत किया और भाजपा की विजय के लिए समर्थन जताया।
“जनता का प्रेम और कार्यकर्ताओं का जोश हमें जीत दिलाएगा” – राजेंद्र सिंह राजपूत
भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि जनता का अपार प्रेम और कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम यह साबित कर रहा है कि दीपका की जनता भाजपा के सुशासन और विकास के संकल्प के साथ खड़ी है। उन्होंने जनता से भाजपा को समर्थन देकर दीपका को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपील की।
“भाजपा को विजयी बनाएं, दीपका के विकास को नई दिशा दें!”
भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने जनता से भाजपा को विजयी बनाने और दीपका के उज्ज्वल भविष्य में योगदान देने की अपील की।