छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम विष्णुदेव साय का 2 दिवसीय दिल्ली प्रवास, देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में भी होंगे शामिल

रायपुर/नई दिल्ली। सीएम विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर हैं। जहां से वे आज मुंबई जाएंगे। वे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के CM के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं सीएम साय के अलावा डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी शामिल होंगे।

सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार सुबह 11 बजे दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होंगे। सीएम शुक्रवार को रायपुर वापस आएंगे। इससे पहले बुधवार देर रात सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात कर दौरान नक्सल ऑपरेशन के संबंध में उन्हें जानकारी दी। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव और गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!