कोरबा

बतारी में 4 फरवरी से तीन दिवसीय ओपन चैलेंज कबड्डी प्रतियोगिता, चार राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा

कबड्डी स्पर्धा के प्रथम विजेता को नगद 51 हजार और शील्ड के साथ पुरस्कृत किया जाएगा

@सुशील तिवारी

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत बतारी दीपका में 04 फरवरी से 06 फरवरी तक तीन दिवसीय ओपन चैलेंज कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब एवं मध्य प्रदेश की टीमें भाग लेंगी, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

आयोजन समिति के संरक्षक कटघोरा ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष राजू लाल श्रोते ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ,कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं भाजपा नेता राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी,पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं जिले के अनेक गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है—
प्रथम पुरस्कार ₹51,000 नगद एवं ट्रॉफी,
द्वितीय पुरस्कार ₹31,000 नगद एवं ट्रॉफी,
तृतीय पुरस्कार ₹21,000 नगद एवं ट्रॉफी तथा
चतुर्थ पुरस्कार ₹11,000 नगद एवं ट्रॉफी।
मैच प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।


खिलाड़ी को रुकने एवं बुंके खान पान की व्यवस्था समिति की ओर से की गई है।
आयोजकों ने खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!