छत्तीसगढ़
Breaking News: नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता: सुकमा में 20 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Naxalites surrender: सुकमा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। इन सभी पर कुल ₹33 लाख का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 9 महिलाएं भी शामिल हैं। ये नक्सली कई बड़ी हिंसात्मक घटनाओं में शामिल रहे हैं।
राज्य सरकार की नीति दिखा रही असर:
राज्य सरकार और केंद्र की संयुक्त एंटी नक्सल रणनीति अब रंग लाने लगी है। बीते कुछ हफ्तों में प्रदेश के कई इलाकों में दर्जनों नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं। सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों की दबिश का असर अब दिखने लगा है।